Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vodafone कार्यालय में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

September 20, 2026

Vodafone कार्यालय में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

जालंधर: कचहरी चौक के पास मार्केट में स्थित वीआई (वोडाफोन) के कार्यालय में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जबकि कार्यालय से उठता घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए तीन फायर टेंडरों की मदद ली गई। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास किए।

फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम पर कचहरी चौक के पास मार्केट में स्थित वीआई (वोडाफोन) कार्यालय में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। आग काफी तेज थी, जिसके चलते धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। मौके पर पहुंची टीमों ने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पा लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से कार्यालय में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। आग लगने की घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा आगे की जांच की जा सकती है।

📍 Location: जालंधर कचहरी चौक के नजदीक (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें