Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना के फिरोजपुर फ्लाईओवर पर अचानक कार में लगी भीषण आग

लुधियाना: (संदीप)। लुधियाना के फिरोजपुर फ्लाईओवर पर देश शाम एक इंडिगा कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि दो लोग लुधियाना के जीएन खालसा कॉलेज से अपने घर लौट रहे थे, जब उनकी कार फिरोजपुर फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक कार से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद कार चालक और उसके बगल में बैठे व्यक्ति ने कार रोककर बाहर अपनी जान बचाई, जिसके बाद कार में तुरंत आग लग गई। वहीं, आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।

Exit mobile version