Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर कैंट में लगी भीषण आग: मौके पर पहुंची 40 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

August 17, 2024

जालंधर कैंट में लगी भीषण आग: मौके पर पहुंची 40 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

जालंधर कैंट बोर्ड के अंतर्गत तोपखाने के नीचे लकड़ी के शेड में देर रात भयानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घटना के वक्त आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद देर रात से ही अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग भीषण होने के कारण सुबह तक नहीं बुझ सकी।

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दूर तक आग की लपटें देखी जा सकती हैं। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक 40 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई हैं, लेकिन आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। बताया जा रहा है कि ईटीएसआर स्टोर में लकड़ी की पैकिंग का काम होता है। लकड़ी अधिक होने के कारण आग बढ़ती जा रही है। जिससे फायर ब्रिगेड को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें