Site icon Dainik Savera Times

डेरा बस्सी में IELTS Centre पर गोलीबारी की घटना का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

चंडीगढ़: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, ने शनिवार को एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के सहयोगी महफूज उर्फ विशाल खान को गिरफ्तार किया है। विशाल सितंबर 2024 में डेरा बस्सी में एक आईईएलटीएस केंद्र पर गोलीबारी की घटना का मास्टरमाइंड था और तब से फरार था।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह ट्राइसिटी में अपराध करने की योजना बना रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पिछला आपराधिक इतिहास है और 2023 से वह विदेशी आतंकवादी गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI की सख्त कार्रवाई, ये नियम तोड़ने पर लगाया भारी जुर्माना

Exit mobile version