Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री दुर्ग्याणा मंदिर की माता धनवंत कौर धर्मशाला का होगा नवीनीकरण

August 1, 2026

श्री दुर्ग्याणा मंदिर की माता धनवंत कौर धर्मशाला का होगा नवीनीकरण

अमृतसर: पंजाब सरकार ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर की माता धनवंत कौर धर्मशाला की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग को धर्मशाला बनाने का कार्य भी सौंप दिया है। विभाग ने भी बहुत कार्यकुशलता दिखाते हुए शीघ्र ही सारे आवश्यक एस्टीमेट तैयार करके विभाग की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेज दिए हैं।

इसके साथ ही वर्षों से श्मशानघाट के छोटे छोटे कमरों में नारकीय जीवन जी रहे तीस कर्मचारियों के लिए नए क्वार्टर बनाने के लिए भी लगभग चार करोड़ रुपये का अनुदान श्री केजरीवाल के सहयोग से पंजाब सरकार ने स्वीकार किया है। श्री दुर्ग्याणा कमेटी पंजाब सरकार की बहुत धन्यवादी है, जिन्होंने श्री दुर्ग्याणा के लिए और विशेषकर धर्मशाला तथा गरीब कर्मचारियों के लिए सहायता की है। पंजाब सरकार से यह आशा रखते हैं कि निकट भविष्य में मंदिर के आसपास विकास करने के लिए अधिक से अधिक अनुदान स्वीकार करे और काम भी शीघ्र ही करवा दे।

बताते चले कि लक्ष्मी कांता चावला आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिली थी तब उन्होंने यह मांग उनके समक्ष रखी थी। केजरीवाल ने तुरंत इसके लिए आश्वासन दिया ओर पंजाब सरकार के PWD विभाग को इस काम को करने का ऑर्डर दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें