पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को मंजूरी, पावर सेक्टर में किए बदलाव

पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक के बाद इन निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।