‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत लगाए जा रहे कैंपों का अधिक से अधिक लाभ लिया जाएः मंत्री बलकार सिंह

कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र करतारपुर में आयोजित विशेष कैंप का किया दौरा।

करतारपुर/जालंधरः (पंकज)। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने लोगों को अपने घरों में नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने और पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई विशेष पहल ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता किया। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र करतारपुर के गांव मोखे, बुलंदपुरी और काला बकरा में लगाए गए विशेष कैंपों का दौरा किया और लोगों को प्रदान की जा रही नागरिक सेवाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि यह विशेष कैंप लोगों को नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है और प्रदेशवासियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर के नजदीक ही मिल रहा है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक इन कैंपों का लाभ उठाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसने लोगों की सुविधा के लिए यह विशेष पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि इससे जहां लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी, वहीं उनका कीमती समय भी बचेगा।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लोगों को उनके घरों के नजदीक नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके तहत ‘आप सरकार, आप द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे 900 विशेष कैंप लगाए जाएगे जहां लोगों को एक ही छत के नीचे 44 प्रकार की नागरिक सेवाएं मौके पर ही मिल सकेंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार ने लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 भी शुरू किया है।

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आगे बताया कि इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

- विज्ञापन -

Latest News