Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेयर भाटिया ने कूड़े की लिफ्टिंग के लिए 40 मिनी टिप्पर सड़कों पर उतारे

January 3, 2026

मेयर भाटिया ने कूड़े की लिफ्टिंग के लिए 40 मिनी टिप्पर सड़कों पर उतारे

अमृतसर: नव वर्ष की शुरुआत पर ही मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने शहर के विभिन्न हिस्सों से कूड़े की लिफ्टिंग के लिए 40 नए मिनी टिप्परों को हरी झंडी दिखाकर सड़क पर उतारा। अब थ्री-आर कंपनी के पास 90 नए और 25 पुराने मिनी टिप्पर आ चुके हैं। साथ ही पिछली कंपनी के दौर के 45 अन्य मिनी टिप्पर भी अभी वर्किग में है। कंपनी बाग के पैनोरमा के बाहर से टिप्परों को रवाना करते समय भाटिया के साथ एडीशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह, सेहत अधिकारी डा. किरन कुमार और थ्री-आर कंपनी के अधिकारी राजीव अरोड़ा भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार जिन क्षेत्रों में कूड़े की लिफ्टिंग के लिए गाड़ियां नहीं जा सकेगी, वहां रिक्शा का प्रयोग किया जाएगा। आज 5 मैकेनिकल स्वीपिंग की गाड़ियां भी रवाना की गई जो पानी के साथ सड़कों की सफाई करेगी। सड़कों की डस्टिंग भी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें