Site icon Dainik Savera Times

रोज फैस्टिवल – 2026 की तैयारियों का मेयर सौरभ जोशी ने लिया जायजा

चंडीगढ़: मेयर सौरभ जोशी ने गुरुवार को सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन का दौरा कर 54वें रोज फेस्टिवल-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। तीन दिवसीय यह महोत्सव 20 से 22 फरवरी, 2026 तक आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह 20 फरवरी को सुबह 11 बजे पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया जाएगा। मेयर ने विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्य मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, थीम गार्डन, फूड कोर्ट, बच्चों के एक्टिविटी जोन तथा विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि: स्वच्छता, सुरक्षा और रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए लैंडस्केपिंग को आकर्षक बनाया जाए। आगंतुकों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं मेयर ने कहा कि रोज फेस्टिवल सिटी ब्यूटीफुल की पहचान है और हर वर्ष हजारों लोग इसमें भाग लेने आते हैं।

सैकड़ों किस्मों के गुलाबों की भव्य प्रदर्शनी :-

लोक नृत्य, संगीत संध्या, लाइव बैंड और स्कूल प्रस्तुतियां फ्लावर अरेंजमेंट, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, रंगोली, फोटोग्राफी और बेबी शो प्रतियोगिताएं नगर निगम की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी—कचरा प्रबंधन, स्वच्छता सुधार, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रर, हरित पहल और डिजिटल गवर्नेंस विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के थीम आधारित स्टॉल इसके अलावा विविध व्यंजनों वाले फूड कोर्ट, बच्चों के लिए झूले, ईको-फ्रेंडली जागरूकता स्टॉल और इंटरैक्टिव बूथ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेयर ने विश्वास जताया कि इस वर्ष का रोज फेस्टिवल पहले से अधिक भव्य, समावेशी और यादगार होगा। उन्होंने शहरवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Exit mobile version