Mayor Vineet Dhir Visits Baba Sodhal Fair : जालंधर। सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर ने हवन-यज्ञ में भाग लिया और बाबा जी के दरबार में मत्था टेककर शहरवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान सोसायटी पदाधिकारियों ने उन्हें चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। मेयर ने कहा कि बाबा सोढल जी का मेला जालंधर की आस्था, भाईचारे और सांझी संस्कृति का प्रतीक है।
इस दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने मेले की परंपरा और शहर की सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। सोसायटी के पदाधिकारियों की तरफ से उनका स्वागत किया गया और उन्हें चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। मेयर विनीत धीर ने कहा कि सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज का पावन मेला जालंधर की आस्था, भाईचारे और सांझी संस्कृति का प्रतीक है। यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे शहर को एक सूत्र में जोड़ने वाला उत्सव है।
उन्होंने कहा कि बाबा जी का आशीर्वाद सभी परिवारों पर बना रहे और जालंधर निरंतर विकास, शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनकल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बाबा जी के चरणों में प्रार्थना की कि जालंधर में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली बनी रहे तथा हर नागरिक का जीवन सुखमय हो।
इस अवसर पर हलका इंचार्ज नितिन कोहली, पार्षद एवं अग्रवाल वेल्फेयर बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल, जेनको पंजाब के चेयरमैन जिम्मी कालिया, पार्षद जतिन गुलाटी, जतिंदर जिंद, पवन गुप्ता, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, स्टेट एससी विंग के उपप्रधान रॉबिन सांपला, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं, बाबा जी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश साझा किया।

