श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब में आज लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑनलाइन फार्मेसी और सरकार की नीतियों के विरोध में पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने राज्यभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया है। इस हड़ताल के तहत आज 20 मई को अधिकांश दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध
श्री मुक्तसर साहिब के केमिस्ट एसोसिएशन प्रधान ने बताया कि प्रदेशभर के केमिस्ट इस बंद में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रही ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण पारंपरिक मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। केमिस्टों का आरोप है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों की अनदेखी कर दवाइयां बेच रहे हैं, जिससे नकली और बिना जांच वाली दवाओं का खतरा बढ़ गया है।
सरकार की नीतियों पर भी नाराजगी
एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की मौजूदा नीतियों के चलते केमिस्ट समुदाय लगातार दबाव में है। दवा कारोबारियों ने आरोप लगाया कि ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी है और लाइसेंस से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी की जा रही है।
सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। बाकी सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। केमिस्टों ने लोगों से अपील की है कि जरूरी दवाइयों का इंतजाम पहले ही कर लें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें…
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
केमिस्ट संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...