पटियाला: पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस में श्रीमती मीना वर्मा को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी पत्र में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और पूरी लीडरशिप ने मीना वर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।
बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति मीना वर्मा की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह महिला कांग्रेस को और मजबूत करने तथा संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी।
पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नई जिम्मेदारी के साथ महिला कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। बता दें कि मीना वर्मा भी पटियाला शहरी से कांग्रेस की उम्मीदवारी जता रही है।
📍 Location: Patiala (Patiala)

