लुधियाना: गिल रोड स्थित सुपर साइकिल मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह खुराना ने की। बैठक में बाजार से जुड़ी समस्याओं, उद्योग एवं व्यापार की मौजूदा स्थिति और व्यापारियों को पेश आ रही बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनराज सिंह ठुकराल और यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह ठुकराल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक प्रगति में उद्योग और व्यापार क्षेत्र की अहम भूमिका है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और बाजार की जायज मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप सिंह खुराना ने कहा कि सुपर साइकिल मार्केट के कारोबारियों के हितों की सुरक्षा संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि बाजार में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयासरत है और सरकारी विभागों के साथ तालमेल बनाकर सड़क, सफाई, सुविधाओं समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए काम किया जा रहा है।
बैठक के दौरान मौजूद व्यापारियों ने भी बाजार के विकास और बेहतर सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर व्यापारिक हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन रणजीत सिंह खालसा, नगर कौंसिल प्रधान रोशन लाल बिट्टा, गुरभेज सिंह जैमलवाला, सरपंच हरभजन सिंह, सरपंच बलविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरजीत सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग और व्यापारी उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...