Site icon Dainik Savera Times

जनगणना 2027 के स्वः गणना अभियान को लेकर बैठक

Meeting Held to Promote Self Enumeration : अमृतसर। जनगणना 2027 के तहत स्वः गणना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कंवलजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने स्कूल प्रमुखों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से घर बैठे ऑनलाइन पारिवारिक जानकारी दर्ज करने तथा लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

 

बैठक में मास्टर ट्रेनर राजविंदर सिंह, अमृतपाल, श्री दीपक शर्मा तथा जिला फील्ड ट्रेनर डॉ. पूर्णिमा ने भाग लिया। इस दौरान स्वः गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री कंवलजीत सिंह ने जिले के सभी स्कूल प्रमुखों, इंचार्जों, शिक्षकों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वः गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने परिवार एवं घर से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज करें।

उन्होंने कहा कि स्वः गणना के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि जनगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करवाने में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने सभी स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने परिवारों, परिचितों और आसपास के लोगों को स्वः गणना के महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें।

Exit mobile version