Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में 30 को लगेगा नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप

August 29, 2026

अमृतसर में 30 को लगेगा नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप

Mega medical camp to be held on the 30th : अमृतसर। लोगों को बेहतर और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विधानसभा हलका अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में बिलास फाउंडेशन की ओर से 30 अगस्त को मेगा मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।

शहीद ऊधम सिंह यादगारी भवन, गेट भगतां वाला में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगने वाले इस कैंप में फाइब्रोस्कैन, हड्डियों की जांच, ब्लड प्रेशर, मैमोग्राफी और न्यूरो स्कैन समेत कई स्वास्थ्य जांच सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी जाएंगी। विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि यह कैंप 30 अगस्त 2026, दिन रविवार को शहीद ऊधम सिंह यादगारी भवन, गेट भगतां वाला, अमृतसर में लगाया जाएगा। कैंप का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।

डॉ. निज्जर ने बताया कि कैंप के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें फाइब्रोस्कैन (FibroScan), हड्डियों की जांच (BMD), ब्लड प्रेशर की जांच, मैमोग्राफी और न्यूरो स्कैन आदि शामिल हैं। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। डॉ. निज्जर ने लोगों से अपील की कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि फाइब्रोस्कैन (FibroScan) जांच के लिए 4 घंटे का उपवास रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क चिकित्सा जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें