Site icon Dainik Savera Times

‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए किरायेदारों को जागरूक करने पर दिया जोर

अमृतसर: किरायेदारों और दुकानदारों से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा पंजाब सरकार की ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना के संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए अमृतसर टेनेंट एंड शॉपकीपर्स एसोसिएशन के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पल्लवी मिश्रा और पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य श्री शीतल जुनेजा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर रमन कुमार, महासचिव नरिंदर दत्ता, श्रीमती विनीत अनेजा, संजीव लल्ली, राहिल खन्ना और कपिल चड्ढा सहित हलका चेयरमैन उपस्थित थे।

बैठक के दौरान दुकानों के किराए और किराया निपटान से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आपसी तालमेल और सहयोग के माध्यम से इन समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर पंजाब सरकार की ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना के बारे में किरायेदारों को अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें।

बैठक में लंबित मामलों को आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने तथा दुकानदारों और किरायेदारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के महत्व पर भी चर्चा की गई।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version