Last Updated: September 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर एकजुटता का संदेश, महिला मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प

September 18, 2026

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर एकजुटता का संदेश, महिला मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प

जालंधर: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराधा बंगा ने कहा कि महिला कांग्रेस दिवस महिला शक्ति, संगठन की मजबूती और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जालंधर महिला कांग्रेस महिलाओं से जुड़े मुद्दों और आम लोगों की समस्याओं को लगातार उठाती रहेगी।

AIMC की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं महिला कांग्रेस वार्ड नंबर 30 जालंधर की डॉ. जसलीन सेठी ने कहा कि महिला कांग्रेस की असली ताकत उसकी जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने महिलाओं को अधिक संख्या में संगठन के साथ जोड़ने और उनकी आवाज को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

महिला कांग्रेस जालंधर देहाती की प्रधान रेनू सेठ ने कहा कि गांवों और शहरों की महिलाओं को मजबूत संगठन के साथ जोड़ना जरूरी है। महिला कांग्रेस महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करती है।

इस मौके पर मनजीत कौर, मनदीप कौर, सुरजीत कौर, सरबजीत कौर, सिमरन, राखी शर्मा, रजनी शर्मा, डिंपल, सबनम, गुरमीत जस्सी, अंजू बाला, अनू गुप्ता, ज्योति कला, पूजा, अमरजीत कौर रूबी, रवीना बंगा, एडवोकेट अंजली विरदी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

📍 Location: जालंधर कांग्रेस भवन (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें