मौसम विभाग का अलर्ट जारी: फिर बदलेगा मौसम, कड़ाके की ठंड में अभी 2 दिन और पड़ेगा ठिठुरना

घना और बहुत घना कोहरा छाने के भी आसार, पंजाब के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सैल्सियस रहा

लुधियाना: कड़ाके की ठंड से अभी छुटकारा नहीं होने वाला। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में पंजाब में शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। यही नहीं पड़ोसी सूबे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। 2 दिनों के बाद ठंड का प्रकोप धीरे- धीरे कम होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। पंजाब के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 9-12 डिग्री सैल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। कोहरे की वजह से विजिबिलटी भी कई शहरों में 50 मीटर से कम दर्ज की गई। इनमें सबसे कम विजिबिलटी पटियाला में 25 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार एक बात खास यह है कि ठंड का ज्यादा प्रकोप पंजाब और इसके आसपास सूबों और पाकिस्तान के साथ लगते शहरों में दिख रहा है।

अगले 3 दिन की संभावना ल्ल पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 7 जनवरी तथा 8 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहेगी। ल्ल अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और उसके बाद 2- 3 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण शीत लहर की स्थिति की संभावना नहीं है ल्ल 8 और 9 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों व पड़ोसी राज्यों में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

- विज्ञापन -

Latest News