Site icon Dainik Savera Times

प्रवासी महिला ने पति पर लगाए अपनी ही बच्ची को बेचने के आरोप

जालंधर: थाना 2 के निकट एक महिला द्वारा अपने ही पति के खिलाफ जमकर हंगामा किया गया। महिला ने अपने ही पति पर साढ़े चार साल की बेटी को बेचने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसका पति खून का टैस्ट करवाने के बहाने बच्ची को ले गया। जिसके बाद वह दोनों बेटियों को ले गया। महिला ने कहा कि उसकी एक साल की बेटी है और दूसरी साढ़े चार साल की बेटी है। इस दौरान उसका पति मंजेश कुमार झा साढ़े चार साल की बड़ी बेटी को कही ले गया और उसे कहीं बेच आया। महिला ने कहा कि उसका पति छोटी बेटी को बेचने वाला था, लेकिन समय रहते उसे पुलिस ने काबू कर लिया है।

महिला ने कहा कि वह अमन नगर स्थित फैक्टरी में रह रही है। महिला ने कहा कि उसकी 2 शादियां हुई है। यहां पहली शादी में उसके पति का 18 साल का बेटा और साढ़े चार साल की बेटी है। पीडित कविता कुमारी का कहना है कि घटना 9 महीने पुरानी है। उस दौरान महिला का एक्सीडेंट होने से टांग में फैर हो गया था। जिसके चलते वह अमृतसर अस्पताल में भर्ती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बेटी को अस्पताल से खून टेस्ट करवाने के बहाने वहां से ले गया और उसे बेच दिया।

महिला ने कहा कि उसके पास कोई सबूत नहीं था, जिस कारण वह पुलिस को शिकायत नहीं दे रही थी, लेकिन अब उसके पास मोबाइल में उसके पति के खिलाफ सबूत मौजूद है। महिला ने कहा कि जिस थाने में पुलिस मंजेश कुमार झा से पूछताछ कर रही है। उसी थाने में ही वह फोन भी मौजूद है जिसमें उसके पति के सबूत है, जिसमें उसके पति द्वारा बेटी को बेचने के रिकॉडिर्ंग है। अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वही पुलिस द्वारा व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- नीलाम हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुंबई का बोलीदाता बना खरीदार

Exit mobile version