Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में दूध मिलावट के आरोप, लगातार दूसरे दिन स्टिंग वीडियो सामने आया

September 22, 2026

जालंधर में दूध मिलावट के आरोप, लगातार दूसरे दिन स्टिंग वीडियो सामने आया

Milk Adulteration Video Surfaces : जालंधर। त्योहारी सीजन के बीच दूध में मिलावट के आरोपों को लेकर लगातार दूसरे दिन स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है।

जमशेर क्षेत्र की एक डेयरी के बताए जा रहे वीडियो में दूध के कैन में पानी मिलाते हुए दिखाई देने का दावा किया गया है। इससे पहले भी दूध में पानी मिलाने के आरोपों से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। मामले में संबंधित डेयरियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

इसमें स्टिंग ऑपरेशन के दौरान दूध विक्रेता ने माना था कि वह 28 किलों के एक कैन में 12 किलों पानी मिक्स करता है। वहीं आज एक ओर स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है। जिसमें डेयरी पर दूध में मिलावट का मामला सामने आया है। वीडियों में सुना जा सकता हैकि व्यक्ति डेयरी के कर्मियों से दूध में पानी मिलाने की बात करता है, तभी कर्मी उसे वीडियो बनाने के लिए पूछने लग जाता है। जिसके बाद व्यक्ति ने दिखाया कि दूध के कैन में पानी डाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राधे श्याम डेयरी का है।
बीते दिन देव डेयरी के संचालक मनप्रीत मंगू ने डेयरी के कर्मचारियों को दूध में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया था। वीडियो सामने आने के बाद मनप्रीत मंगू ने मिलावटखोरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता तक शुद्ध और पौष्टिक दूध पहुंचाना डेयरी संचालकों की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति लालच में आकर दूध में मिलावट करता है और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता है, तो यह सरासर गलत है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाना चाहिए।
इससे पहले बस्ती पीर दाद रोड पर किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो चर्चा में आया था। इसमें एक दूध सप्लायर की ओर से 28 किलो भैंस के दूध में 18 किलो तक पानी मिलाने की बात स्वीकार करने का दावा किया गया था। स्टिंग के दौरान जब सप्लायर से दूध की कीमत और मिलावट पर सवाल पूछे गए, तो उसने बताया कि वह डेयरी से शुद्ध दूध खरीदने के बाद उसमें भारी मात्रा में पानी मिलाता है और फिर उसे घरों में सप्लाई करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें