Site icon Dainik Savera Times

मलेरकोटला में दूध 5 रुपये महंगा, 1 अक्टूबर से नए रेट लागू

Milk Prices Rise by ₹5 in Malerkotla : जालंधर। महंगाई और पशुपालन की बढ़ती लागत के बीच मलेरकोटला डेयरी यूनियन ने दूध के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यूनियन के अनुसार, मौजूदा 70 और 75 रुपये प्रति लीटर के मिक्स रेट में 1 अक्टूबर 2026 से 5 रुपये की वृद्धि लागू होगी। डेयरी फार्मरों ने पशु फीड, हरे चारे और अन्य खर्च बढ़ने को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है।

असलम अछू प्रधान की मौजूदगी में हुई अहम बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया। नए रेट 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। बैठक में हाजी बिंदू, इकबाल, लियाकत अली (मीना), असलम बिट्टू, आमिर बाबू, मुस्तफा बिंदू, हाजी बाबू, काला, भोलू, सोनी, काका, रोमी सरपंच, यासीन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। डेयरी फार्मरों के नेताओं ने बताया कि वर्तमान में दूध के मिक्स रेट 70 और 75 रुपये प्रति लीटर हैं।

अब इनमें 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि पशुओं की फीड, हरे चारे, तेल की खल और पशुपालन से जुड़े अन्य खर्चों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी वजह से दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। डेयरी यूनियन के सदस्यों ने कहा कि कई अन्य इलाकों में दूध की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी हैं, जबकि मलेरकोटला में केवल 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इस दौरान डेयरी फार्मरों ने लोगों से अपील की कि वे नकली और मिलावटी दूध से बचें, क्योंकि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने शुद्ध दूध के इस्तेमाल पर जोर दिया।

Exit mobile version