Site icon Dainik Savera Times

पिंड कड़ौन में दूध उत्पादक जागरूकता कैंप, डेयरी फार्मरों को योजनाओं की जानकारी

लुधियाना: पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास विभाग की ओर से पिंड कड़ौन, ब्लॉक दोराहा में एक दिवसीय दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाया गया। यह कैंप विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की अगुवाई, डायरेक्टर डेयरी विकास विभाग वरियाम सिंह गिल के दिशा-निर्देशों तथा डिप्टी डायरेक्टर डेयरी विकास, लुधियाना की अगुवाई में आयोजित किया गया।

किसानों को डेयरी योजनाओं और सुविधाओं की दी जानकारी

कैंप के दौरान सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. गुलजार, पीएनबी के एग्रीकल्चर ऑफिसर शुभम, डेयरी विकास इंस्पेक्टर अगमप्रीत कौर सहित अन्य विशेषज्ञों ने डेयरी फार्मरों को विभाग की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने, संतुलित आहार देने, पशुओं की उचित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों के बारे में किसानों को जागरूक किया।

कैटल शेड और मिल्किंग मशीन समेत ऋण सुविधाओं पर चर्चा

कैंप में कैटल शेड, मिल्किंग मशीन तथा डेयरी से संबंधित अन्य सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही डेयरी फार्मिंग शुरू करने या विस्तार करने के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं के बारे में भी किसानों को बताया गया।

सरपंच ने की कैंप की सराहना

पिंड के सरपंच ने भी कैंप में विशेष रूप से शिरकत की और किसानों के साथ बातचीत की। उन्होंने विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही जानकारी और सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कैंप डेयरी फार्मरों के लिए उपयोगी साबित होते हैं।

📍 Location: Ludhiana

Exit mobile version