Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में वेरका प्लांट के विस्तार से Milkfed का बढ़ा कारोबार

December 29, 2024

पंजाब में वेरका प्लांट के विस्तार से Milkfed का बढ़ा कारोबार

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने साल 2024 में दूध उत्पादकों को अधिक मूल्य देने, वेरका प्लांटों का विस्तार करने और नए उत्पाद लॉन्च करके सहकारी संस्थान ‘मिल्कफेड’ को और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने किसानों को कृषि सहायक व्यवसायों से जोड़ने के लिए मिल्कफेड को विशेष रूप से बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं ताकि दूध के व्यवसाय को लाभदायक बनाया जा सके।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दूध उत्पादकों की सहायता के लिए एक अप्रैल से 31 अक्टूबर, 2024 तक दूध की खरीद कीमत में 25 रुपए प्रति किलो फैट की वृद्धि की और दूध की खरीद 840 रुपए प्रति किलो फैट के अनुसार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य में 6000 से अधिक दूध उत्पादक सहकारी सभाएं हैं जिनमें पांच लाख दूध उत्पादक पंजीकृत है।

मुख्यमंत्री ने वेरका डेयरी लुधियाना में नया प्लांट जनता को समर्पित किया जिसकी दूध की प्रोसेसिंग की दैनिक क्षमता नौ लाख लीटर है और यह प्लांट 10 मीट्रिक टन मक्खन संग्रहीत करने की क्षमता भी रखता है। इसी तरह फिरोजपुर में वेरका डेयरी प्लांट भी मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया जो एक दिन में एक लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग करने की क्षमता रखता है।

इसके अलावा दूध से बने उत्पादों के यूनिटों का विस्तार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने जालंधर में वेरका डेयरी प्लांट में 1.25 लाख लीटर प्रति दिन (एल.एल.पी.डी.) की क्षमता वाले फर्मेंटेड उत्पाद (दही और लस्सी) की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के लिए नए ऑटोमैटिक यूनिट का उद्घाटन किया प्रवक्ता ने आगे बताया कि मिल्कफेड ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए गांवों में दूध की खरीद और आपूर्ति के लिए अति आधुनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना की है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिल्कफेड ने प्रतिदिन 20.01 लाख लीटर दूध की खरीद की है जो कि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 9.4 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के दौरान सहकारी संस्थान ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद प्रतिदिन 12.66 लाख लीटर पैकेट दूध बेचा जबकि पिछले साल इसकी बिक्री 12.01 लाख लीटर थी जिससे पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साल 2024 में मिल्कफेड ने लोगों की मांग के अनुसार पहली बार बिना शुगर वाली खीर और मिल्ककेक और अन्य उत्पादों की बिक्री शुरू की।

ये भी पढ़ें- प्रमुख मुद्दों पर आगे बढ़ी भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, चार्ल्स हार्डर से गोर की बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें