Site icon Dainik Savera Times

मंत्री Balkar Singh ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निगरानी के आदेश

जालंधरः पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर शहर के अर्बन एस्टेट में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकासोन्मुख एजेंडे पर काम कर रही है, जिसके लिए स्थानीय निकाय विभाग ने शहरों में विकास कार्यों की गति तेज कर दी है।

इस मौके पर उन्होंने नगर निगम आयुक्त ऋषिपाल सिंह और अन्य अधिकारियों से विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा ताकि उन्हें समय पर पूरा करने के साथ-साथ काम की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने अर्बन एस्टेट में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यापक योजना और नई परियोजनाओं का खाका तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। इस मौके पर चेयरमैन राजविंदर कौर थियारा और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version