Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 20 जूनियर ड्राफ्ट्समैन को सौंपे नियुक्ति पत्र

December 20, 2022

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 20 जूनियर ड्राफ्ट्समैन को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रभावी नेतृत्व में राज्य के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए पहले साल में ही युवाओं को 22 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। इसी कड़ी में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां पंजाब भवन में 20 जूनियर ड्राफ्ट्समैन को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने लोक निर्माण विभाग में 200 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि विभाग में सीधी भर्ती के तहत अप्रैल से ग्रुप-ए में 22, ग्रुप-बी में 18 और ग्रुप-सी में 103 को भर्ती किया गया है।

इसके अलावा ग्रुप-सी में 7 और ग्रुप-डी में 27 उम्मीदवारों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी दी गई है। इस श्रृंखला के तहत आज 20 जूनियर ड्राफ्ट्समैन को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री ने नवनियुक्त नवयुवकों को बधाई देते हुए उनसे पूरी ईमानदारी, कर्मठता और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें