Site icon Dainik Savera Times

मंत्री हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का निरीक्षण किया

जंडियाला गुरु: राज्य के पब्लिक वर्क्‍स मिनिस्टर हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव चौहान में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए की फ्री हैल्थ इंश्योरेंस स्कीम के रजिस्ट्रेशन प्रोसैस का रिव्यू किया। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इस स्कीम के तहत हर योग्य व्यक्ति का हैल्थ इंश्योरैंस कार्ड बनाया जाएगा, जिससे सरकारी और लिस्टेड प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हैल्थ को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है और लोगों को उनके घरों के पास हाई क्वालिटी हैल्थ सर्विस देने के लिए कमिटेड है। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत अमृतसर जिले में जिला प्रशासन द्वारा 57 मोबाइल कैंप लगाए गए हैं, जहां मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की कि वे अपने डॉक्यूमैंट्स के साथ इन कैंपों में पहुंचें और समय पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

इस मौके पर उन्होंने हैल्थ इंश्योरैंस कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मौके पर मौजूद लोगों को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य यह पक्का करना है कि पंजाब का कोई भी नागरिक इलाज से वंचित न रहे।

Exit mobile version