Site icon Dainik Savera Times

स्वच्छता ही सेवा प्रोग्राम में पहुंचे मंत्री Jimpa, 24 पंचायतों को किया सम्मानित

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा आज स्वच्छता ही सेवा प्रोग्राम में पहुंचे। जहां उन्होंने 24 पंचायतों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब सरपंचों को सम्मानित किया जाता है तो गांव का भी सम्मानित होगा। गुरमेल सिंह जो संगरूर उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे उन्हें सम्मानित किया गया। सफाई अभियान को लागू करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बड़े-बड़े कलाकार और तो और महात्मा गांधी ने सफाई कर्मचारियों के साथ खाना खा कर उनका मान बढ़ाया। सफाई कर्मचारियों का काम सफाई करना है लेकिन गंदगी कौन फैला रहा। हम सब इसके लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने बताया कि किसी गांव में एक महिला 20 रुपए में कपड़े का थैला बेच रही थी। पॉलीथिन की रोकथाम के लिए हम सभी को कपड़े के थैले का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और पॉलीथिन की रोकथाम की शुरुआत होगी। रास्तों पर पॉलीथिन और प्लास्टिक ही नजर आते है। कंपनी पैकिंग मैटेरियल का इस्तेमाल हर कोई कर रहा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सुखा और गीले कचरे को अलग करना जरूरी है।

वहीं मंत्री जिम्पा ने गांधी जयंती पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज आप सुप्रीमों पटियाला में हेल्थ मिशन के तहत लोगों को सुविधा देने जा रहे है। हुशियारपुर में डंप इतना था की लोगों को वहां से गुजरना मुश्किल था। वहां लोग खाना खाते थे मुझे बुरा लगता था पर जब मैं बतौर मंत्री चुना गया तो सबसे पहले डंप बंद करवाया। चार डंप बंद किए पर लोगों के साथ के बिना इसे पूरा करना मुश्किल था। एनजीओ, नौजवान और स्कूलों का साथ भी चाहिए।

Exit mobile version