Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब को हरा-भरा बनाने के लिए मंत्री Kuldeep Dhaliwal ने गांवों में लगाये 19.44 लाख पौधे

January 12, 2023

पंजाब को हरा-भरा बनाने के लिए मंत्री Kuldeep Dhaliwal ने गांवों में लगाये 19.44 लाख पौधे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब में हरित और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के गांवों में 19 लाख 44 हजार पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत वन विभाग के सहयोग से अब तक 19 लाख 44 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जहां फलदार और फूल वाले पौधे लगाए गए हैं वहीं 1 लाख 2 हजार मोरिंगा औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इस अभियान को बड़ी सफलता बनाने के लिए वन विभाग के समन्वय से मनरेगा योजना के तहत कुल 170 नर्सरी तैयार की गई। प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए मियावाकी तकनीक पर आधारित मिनी वनों के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है। इस पहल के तहत जहां गांवों के लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं यह परियोजना पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में भी मददगार साबित होगी। धालीवाल ने आगे कहा कि मनरेगा योजना पंजाब के ग्रामीण मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही है. उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत कुल 1065 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें