Site icon Dainik Savera Times

मंत्री Lal Chand Kataruchak ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर किया दुख व्यक्त

चंडीगढ़ः खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिनका आज तड़के अहमदाबाद में निधन हो गया। अपने शोक संदेश में मंत्री ने कहा कि मां का जाना एक बहुत बड़ी क्षति है जो एक शून्य पैदा करती है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की हैं।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली। हीराबेन को मंगलवार को साँस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया, जहां पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दुखद समाचार के बाद देशभर में शोक की लहर है।

Exit mobile version