Site icon Dainik Savera Times

मंत्री Meet Hayer ने ओलम्पिक्स कोटा हासिल करने पर निशानेबाज Sifat Samra को दी मुबारकबाद

चंडीगढ़ : पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने निशानेबाज सिफत कौर समरा को अगले साल होने वाले पैरिस ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने पर मुबारकबाद दी। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर बनाई नई खेल नीति में जहां खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने पर सम्मान करना है, वहीं खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मंच तक ले जाने पर जोर दिया गया है।

फरीदकोट की रहने वाली सिफत कौर समरा ने बाकू में चल रही आई.एस.एस.एफ. विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के क्वालीफिकेशन राऊंड में 589 स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल करके फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और ओलम्पिक कोटा हासिल किया। मीत हेयर ने सिफत कौर समरा की इस उपलब्धि का श्रेय उसकी सख़्त मेहनत और दृढ़ इरादों को देते हुए उसके माता-पिता और कोच को भी बधाई दी।

Exit mobile version