Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीद परिवारों और उत्कृष्ट हस्तियों को किया सम्मानित

August 15, 2026

जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीद परिवारों और उत्कृष्ट हस्तियों को किया सम्मानित

जालंधर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह हुआ। जहां लोग देशभक्ति के माहौल में लोग तिरंगे पकड़कर पहुंचे। जिसके बाद बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

प्रशासन ने रात में ही समारोह का शेड्यूल जारी किया था। तय शेड्यूल के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर बैग ले जाने की अनुमति नहीं दी गई और तलाशी के बाद अंदर भेजा गया।

मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण कर जिलावासियों के नाम संदेश दिया गया। समारोह में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट भी किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें और ट्राइसाइकिल वितरित की गई।

पीटी शो और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को सुचारू और निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। इससे पहले गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें