Site icon Dainik Savera Times

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज पंचशील भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, सचिव सुश्री अनीता प्रवीण ने श्री रवनीत सिंह को मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं और पहलों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्हें 19-22 सितंबर, 2024 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी मेगा फूड इवेंट, वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 की तैयारियों से भी अवगत कराया गया। सिंह ने अधिकारियों को सरकार की 100 दिवसीय योजना को पूरा करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों और किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम करने का भी आग्रह किया।

Exit mobile version