Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री रवजोत ने चार स्कूलों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए कार्यों का किया उद्घाटन

April 11, 2025

मंत्री रवजोत ने चार स्कूलों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर (पंजाब): पंजाब सिखिया क्रांति के तहत स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शुक्रवार को चार स्कूलों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए कार्यों का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया है, विद्यार्थियों और अध्यापकों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे को उन्नत किया है।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजरम में 60 लाख रुपये की लागत के कार्यों को समर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा है, जिसके तहत पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य भर के स्कूलों को नया स्वरूप प्रदान किया गया है।

आजकल सरकारी स्कूलों में आधुनिक कक्षाएं, मजबूत बुनियादी ढांचा, अपेक्षित और निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद होंगी।

एक अन्य समारोह में मंत्री ने गांव अजरम स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 11.2 लाख रुपये, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढड्डे फतेह सिंह में 38.43 लाख रुपये तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरदोखानपुर में 10.5 लाख रुपये की लागत के कार्यों का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने कुल बजट की 12 प्रतिशत राशि यानि 17975 करोड़ रुपए शिक्षा क्षेत्र के लिए निर्धारित की है, जिससे चल रहे सुधारों को और बल मिलेगा।

मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढड्डे फतेह सिंह में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की तीन नई कक्षाओं और प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया।

इसी प्रकार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरम में तीन विज्ञान प्रयोगशालाओं, स्कूल की चारदीवारी और कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। हरदोखानपुर के स्कूल में एक नए कमरे का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा, प्रिंसिपल जगदीप कौर, प्रिंसिपल धरमिंदर शर्मा, प्रिंसिपल गुरप्रीत सिंह, सरपंच विधि चंद, एनआरआई कुलदीप सिंह, गुरजाप सिंह, जोगिंदर सिंह, अच्छर सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह, प्रिंसिपल कुलवंत सिंह, डॉ. अरमानप्रीत सिंह, अमनदीप शर्मा, अवतार सिंह, प्रिंसिपल हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह कलुवाहर, बलबीर सिंह, संजीव कुमार, सरपंच अमनदीप सिंह, प्रिंसिपल रविंदर कौर, पंच शामिल थे। विक्रमजीत, मुकेश कुमार, अमनदीप धामी, राजा कालिया, मदन कालिया, हेड मास्टर सुरिंदर सिंह, रवबीर सिंह, रविंदर कौर, जसविंदर सिंह, मदन शर्मा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Himachal Accident: मंडी में हरियाणा की गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 पर्यटक घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें