Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हलवारा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने को लेकर बोले मंत्री संजीव अरोड़ा, ‘हमारी तैयारी पूरी, देरी केंद्र सरकार और AAI की ओर से’

July 27, 2025

हलवारा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने को लेकर बोले मंत्री संजीव अरोड़ा, ‘हमारी तैयारी पूरी, देरी केंद्र सरकार और AAI की ओर से’

लुधियाना Halwara Airport: पंजाब के उद्योग एवं मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कभी भी यह घोषणा नहीं की कि हलवारा एयरपोर्ट 27 जुलाई से ऑप्रेशनल हो जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें यह जानकारी केंद्र सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए.ए.आई.) से प्राप्त हुई थी कि हलवारा एयरपोर्ट को जुलाई के अंत तक चालू किया जा सकता है लेकिन अब उन्होंने खुद कुछ तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए एयरपोर्ट को ऑप्रेशनल करने की तिथि फिलहाल आगे बढ़ा दी है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने केवल वही जानकारी साझा की थी, जो उन्हें अधिकृत माध्यमों से मिली थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस प्रोजैक्ट को लेकर पूरी तरह गंभीर है और वे खुद इसकी प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं।

एयरपोर्ट को जल्द से जल्द चालू करना सरकार की प्राथमिकता
अरोड़ा ने कहा कि एयर इंडिया की ओर से भी यही स्पष्ट किया गया है कि जब तक एयरपोर्ट को शुरू करने की नई तारीख घोषित नहीं की जाती, तब तक वहां से उड़ान शुरू करने की कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं दी जा सकती। एयरपोर्ट के ऑप्रेशनल होने की तिथि तय होने के बाद ही उड़ानों की समय-सारणी तय की जाएगी और टिकटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता और यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट को जल्द से जल्द चालू करना सरकार की प्राथमिकता है लेकिन तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रि याएं पूरी होने के बाद ही इसकी शुरु आत संभव होगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जैसे ही नई तिथि तय होगी, जनता को इसकी जानकारी दी जाएगी और फ्लाइट संचालन की प्रक्रि या शुरू हो जाएगी।

पंजाब सरकार ने अपने खर्च पर तैयार किया टíमनल
संजीव अरोड़ा ने कहा कि एयरपोर्ट टर्मिनल को पंजाब सरकार ने अपने खर्च पर तैयार किया है। इस कार्य पर सरकार द्वारा 40 करोड़ खर्च किए गए हैं। इससे पहले यह पैसा केंद्र सरकार द्वारा खर्चा जाना था। किन्तु इसमें कोई कानूनी अड़चन आ रही थी। इसकी चलते सरकार ने काम समय पर निपटाने के लिए विशेष फंड अलाट किया। इसके अलावा भी सरकार ने एयरपोर्ट तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें