
Minister Visits Injured Workers at Rajindra Hospital : पटियाला। पंजाब के संगरूर जिले के अलीशेर गांव में मनरेगा श्रमिकों के साथ हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत और 12 के घायल होने की खबर है। कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती पांच घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
उन्होंने घायल श्रमिकों का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि मनरेगा योजना के तहत काम कर रहे ये श्रमिक सड़क किनारे पौधे लगाने के बाद पानी पीने के लिए रुके थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। खबरों के अनुसार, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से 5 लोगों का इलाज फिलहाल पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। मंत्री वरिंदर गोयल ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे और न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने से जुड़े सवालों पर भी अपना पक्ष रखा। नशीले पदार्थों के खिलाफ सरकार की नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ (zero tolerance) की नीति पर काम कर रही है।