Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बल्ब खरीदने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, कैश और सोने की अंगूठी लेकर फरार

July 14, 2026

बल्ब खरीदने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, कैश और सोने की अंगूठी लेकर फरार

फगवाड़ा शहर के गंडवा रोड पर बदमाशों ने एक दुकानदार और उसकी पत्नी को निशाना बनाया। बदमाशों ने उनसे दुकान में रखा कैश और सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात के बाद भागते हुए आरोपी CCTV कैमरे में कैद हो गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित दुकानदार राजिंदर कपूर ने बताया कि वह अपनी दुकान में बैठा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बल्ब खरीदने के बहाने दुकान पर आए। थोड़ी देर बाद एक कार में 3 और आदमी आए और बिजली के उपकरण दिखाने को कहा। आरोपियों ने आपस में बात करना शुरू कर दिया और मौका पाकर दुकानदार को धमकाते हुए दुकान में मौजूद कैश की मांग की। डरकर उसने आरोपियों को करीब 2,000 रुपये दे दिए। इसके बाद बदमाशों की नजर उसकी पत्नी रजनी कपूर की पहनी हुई सोने की अंगूठी पर पड़ गई। आरोपियों ने उसे धमकाकर अंगूठी उतरवा ली। कैश और जूलरी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। शहर में बढ़ती लूट और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए लोगों ने पुलिस प्रशासन से पेट्रोलिंग बढ़ाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

📍 Location: Phagwara (Phagwara)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें