Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने लूटा, मोबाइल, पैसे लेकर फरार

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर के पीपल चौक के पास से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक सवार 3 बदमाशों ने साइकिल सवार युवक को बंदूक की नोक पर लूट लिया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। जब ढाबे से खाना लेकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने घेर लिया।

उन्होंने उस पर छेनी से हमला कर दिया। आपको बता दें कि लुटेरों में शामिल एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर युवक पर तान दी। जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार युवक पीपल चौक पर फैक्ट्री से खाना लेकर घर जा रहा था। तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने दूर से उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

बदमाशों ने उसे एक दुकान के बाहर घेर लिया। उन्होंने उससे गाली-गलौज की और उसका मोबाइल मांगा। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए जेब से मोबाइल निकालकर लुटेरों को दे दिया। वारदात के बाद बदमाशों ने आराम से युवक का मोबाइल भी इस्तेमाल करने की कोशिश की। तभी एक लुटेरे ने युवक पर पिस्तौल तान दी। जब उसने उसकी तलाशी ली तो लुटेरों ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया।

Exit mobile version