Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा मामला

October 4, 2026

लुधियाना में फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा मामला

लुधियानाः शहर के कोट मंगल सिंह इलाके में बीती रात फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, पीड़ित के परिवार का आरोप है कि यह मामला एक लड़की से जुड़े पुराने विवाद का है। पीड़ित के पिता हरजिंदर सिंह ने बताया कि करीब 8 साल पहले उनके बेटे का स्कूल में एक लड़की से रिश्ता था। करीब चार साल बाद जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने लड़की के परिवार से बातचीत की और दोनों की शादी की बात भी रखी।

हरजिंदर सिंह के मुताबिक, लड़की के कॉलेज जाने के बाद उसका किसी अन्य युवक से संपर्क हो गया और वह उसके साथ रिश्ते में आ गई। इसके बाद लड़की ने उनके बेटे से शादी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़की उनके घर से करीब दो गलियां दूर रहती है। बीती रात उनका बेटा कार से वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि लड़की ने उसकी कार का वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेज दिया, जिसके बाद आरोपी ने युवक को घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी।

पीड़ित के पिता ने कहा कि फिलहाल इस घटना में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन परिवार को दोबारा हमले का डर है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें