Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में बेखौफ बदमाशों ने दूध कारोबारी को लूटा, आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर फरार हुए 3 आरोपी

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/YouCut_20261107_112242990-1.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/YouCut_20261107_115151360-1.mp4

लुधियाना: शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला गिल नहर के पास ननकाना पब्लिक स्कूल के सामने का है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने दूध की दुकान पर बैठे कारोबारी को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, दूध कारोबारी शाम करीब 5 बजे अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दुकान में घुस आए। आरोपियों ने पहले दुकानदार से बातचीत की और फिर अचानक उसकी आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दिया। इसके बाद बदमाश दुकान से करीब 5 से 10 हजार रुपये की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनके क्षेत्र में पुलिस की गश्त नहीं होती, जिसके चलते दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के कारण अब उन्हें दुकान पर काम करने में भी असुरक्षा महसूस हो रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बाइक सवार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

Exit mobile version