Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंडियाला गुरु में भी ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू, अब चमकेगा शहर

August 29, 2026

जंडियाला गुरु में भी ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू, अब चमकेगा शहर

‘Mission Clean Punjab’ launched in Jandiala Guru : अमृतसर। पंजाब को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत जंडियाला गुरु में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के नेतृत्व में नगर कौंसिल के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य करवाए गए। 29 अगस्त से 9 सितंबर तक चलने वाले अभियान में कूड़े के ढेर और गंदगी वाले स्थानों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह विशेष सफाई अभियान 29 अगस्त से 9 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का उद्देश्य केवल सफाई करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और अपनी भूमिका के प्रति भावना पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है और इसे बनाए रखने के लिए सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

स. ई.टी.ओ. ने कहा कि जंडियाला गुरु शहर में जहां भी कूड़े के ढेर, गंदगी अथवा सफाई से संबंधित कोई समस्या है, उन स्थानों की विशेष रूप से पहचान कर सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को सफल बनाने के लिए सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का सक्रिय सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि लोग अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें, कूड़ा इधर-उधर न फेंकें तथा शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण से संबंधित अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार प्रशासन के साथ साझा करें। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना स्वच्छ एवं सुंदर पंजाब का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश को स्वच्छ, हरा-भरा, सुंदर और पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें