Site icon Dainik Savera Times

जलभराव पर सड़क पर उतरे विधायक, राहत कार्यों में तेजी

MLA came down for waterlogging : अमृतसर। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता बारिश के बाद बरसात का पानी सड़कों पर से निकलने के लिए निगम अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे हैं।

जलभराव हटाने में जुटा नगर निगम

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/451754.mp4

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि भारी बरसात के कारण सड़कों पर पानी उतरा है। जिस पर नगर निगम अधिकारी,कर्मचारी लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि विशेष कर सबसे पहले हेरिटेज स्ट्रीट से पानी निकालने के लिए मशीने लगातार चलाई गई है। डीएवी कॉलेज हाथी गेट के बाहर से भी बरसात के पानी को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरने का उद्देश्य लगातार पानी निकाला जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि बरसात के पानी की निकासी करवाने के लिए लगातार मशीने चलवाई जा रही हैं।

बारिश से निपटने को कंट्रोल रूम अलर्ट

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शहर में सीवरेज डिसिल्टिंग भी लगातार करवाई गई थी। जिस कारण बरसात के पानी की निकासी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बरसात को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम से भी अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात को भी सीवरेज डिसिल्टिंग के लिए सुपर सक्कर मशीने चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाली बरसात के मध्य नजर नगर निगम ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हुए हैं। इन कंट्रोल रूम में अधिकारी दिन-रात कार्य करते रहेंगे।

Exit mobile version