मोगा: मोगा जिले के गांवों के सर्वांगीण विकास और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के उद्देश्य से गांव मंगेवाला में डोर-टू-डोर मुहिम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर मोगा विधानसभा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुईं। मुहिम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से इसका भरपूर स्वागत किया गया तथा बड़ी संख्या में गांववासियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गांव में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया। गांव के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाने संबंधी स्थानीय निवासियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने गांव से संबंधित विभिन्न मुद्दे भी विधायक के समक्ष रखे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से सीधे संपर्क कायम कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने के लिए डोर-टू-डोर मुहिम शुरू की गई है, ताकि जमीनी स्तर पर लोगों से फीडबैक लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। गांवों में सड़क, गलियों, नालियों, साफ-सफाई, पीने वाले पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में ग्रामीणों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और लोगों के सुझावों के अनुसार ही प्राथमिकताएं तय की जानी चाहिए। पंजाब के गांवों की तरक्की के बिना राज्य की समग्र प्रगति संभव नहीं है। इसलिए गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने गांव को साफ-सुथरा एवं सुविधाओं से संपन्न बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गुरप्रीत सिंह, सरपंच चरनजीत कौर, समूची ग्राम पंचायत, पंचों तथा बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। गांववासियों ने डोर-टू-डोर मुहिम के दौरान विधायक और अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा गांव के विकास से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की।
इस मौके पर गांववासियों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में वे अपना पूरा सहयोग देंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर गांव मंगेवाला के धर्मशाला के उद्घाटन अवसर पर गांव की सरपंच चरणजीत कौर, मैंबर लवप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, अमनदीप कौर, मंजीत कौर, करमजीत कौर, बी.डी.पी.ओ. सुखदीप सिंह, तलविंदर सिंह जे.ई, सचिव सुखमन्द्र सिंह, जिला परिषद मैंबर गुरप्रीत सिंह, समूह ग्राम पंचायत गांव मंगेवाला के अलावा भाराी संख्या में गांव निवासी मौजूद थे।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...