Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

MLA निज्जर ने नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित करने वाले समाजसेवियों एवं मेडिकल टीम को किया सम्मानित

September 2, 2026

MLA निज्जर ने नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित करने वाले समाजसेवियों एवं मेडिकल टीम को किया सम्मानित

अमृतसर:  30 अगस्त को शहीद ऊधम सिंह यादगारी भवन, अमृतसर में लोगों को नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए मेगा मेडिकल कैंप में सहयोग देने वाले समाजसेवियों एवं मेडिकल टीम को विधानसभा हलका अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बिलास फाउंडेशन से डॉ. गुरबिलास पी. सिंह, तेरा ही तेरा मिशन अस्पताल से डॉ. टी.पी. सिंह सहित पूरी मेडिकल टीम तथा शहीद ऊधम सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष दीप सिंह कंबोज को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि बिलास फाउंडेशन द्वारा ‘तेरा ही तेरा मिशन अस्पताल, चंडीगढ़’ और ‘शहीद ऊधम सिंह फाउंडेशन, अमृतसर’ के संयुक्त सहयोग से लोगों को नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया था।

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं। इनमें फिब्रोस्कैन, हड्डियों की जांच, ब्लड प्रेशर जांच, मैमोग्राफी और न्यूरो स्कैन सहित अन्य आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए गए। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

डॉ. निज्जर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने मेडिकल कैंप को सफल बनाने के लिए बिलास फाउंडेशन, तेरा ही तेरा मिशन अस्पताल, शहीद ऊधम सिंह फाउंडेशन तथा पूरी मेडिकल टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी और मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से डॉ. सुखदेव सिंह बिट्टू, महासचिव; कंवर जगदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष; परमजीत सिंह (कोल्ड स्टोर वाले), उपाध्यक्ष; कुलजीत सिंह, कार्यालय सचिव; परमजीत सिंह बिल्ला महंत; जसविंदर सिंह रांदे वाले; ध्यान सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें