Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौत से पहले ‘MLA Gurpreet Gogi’ ने डाला था फेसबुक पोस्ट, मृत्यु पर गहराया राज!

January 11, 2025

मौत से पहले ‘MLA Gurpreet Gogi’ ने डाला था फेसबुक पोस्ट, मृत्यु पर गहराया राज!

MLA Gurpreet Gogi : पंजाब के लुधियाना पश्चिम से विधायक रहे गुरप्रीत गोगी ने बीती रात रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने के कारण मौत हो गई। जॉइंट कमिश्नर जसकरण सिंह तेजा ने इस बारे में बताते हुए कहा की DMC अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। यह घटना बीती रात 12 बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पुलिस और प्रशाशन के उच्च अधिकारी भी मौके पर अस्पताल में पहुंचे।

पत्नी ने सुनी गोली की आवाज़-
सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि मृतक विधायक की पत्नी ‘डॉ. सुखचैन कौर गोगी‘ ने सबसे पहले गोली की आवाज सुनी। जब वह मौके पर अपने पति के पास पहुंची उन्होंने देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। सुरक्षा कर्मियों और परिवार में अन्य सदस्यों की सहायता से उन्हें DMC अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता बताया की MLA रोजाना की तरह अपने काम करके अपने घर वापिस आए थे। मौत से पहले वह अपने परिवार के साथ ही थे।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में ओलावृष्टि, बाकी राज्यों में बारिश बढ़ाएगी ठंड, करना पड़ेगा घने कोहरे का सामना

इस कारण आए थे चर्चा में-
MLA Gurpreet Gogi 2022 में उस समय चर्चा में आए थे जब वे विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए स्कूटर पर पहुंचे थे। ये स्कूटर गुरप्रीत गोगी को उनकी माँ परवीन बस्सी ने गिफ्ट में दिया था। वे इस स्कूटर को अपने लिए बहुत लक्की मानते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह जितनी भी बार चुनाव लड़ें है, इसी स्कूटर पर जाकर नामांकन पात्र दाखिल किया है और जीत प्राप्त की है।

राजनीतिक करियर-
2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी गोगी ने भारत भूषण आशु को हराया था। विधायक बनने से पहले गुरप्रीत गोगी 2 बार म्युनिसिपल कार्पोरेशन में पार्षद भी रह चुके है। वे लुधियाना से कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष भी रह चुके है। विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने अपनी पार्टी बदल ली और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 11 जनवरी 2025

मौत से पहले डाला था फेसबुक पर पोस्ट-
गुरप्रीत बस्सी गोगी ने मौत से कुछ समय पहले अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपना आखिरी पोस्ट डाला। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा,’पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और पर्यावरणविद् संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बुड्ढा नाला की सफाई पर विचार-विमर्श किया।’

एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा,’शीतला माता मंदिर बीआरएस नगर का दौरा किया, पुजारी और मंदिर प्रबंधन को आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। साथ ही पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच करने और त्वरित कार्रवाई करने के लिए बात की।

 

पुलिस छानबीन जारी-
58 वर्षीया गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत के कारणों का तो अभी कुछ पता चल नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मौत की खबर सुनते ही उनके समर्थक उनके घुमार मंडी स्थित घर पर पहुंचने लगे। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें