Site icon Dainik Savera Times

विधायक जीवन ज्योत कौर ने वेरका में घर-घर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’ का संदेश

MLA Highlights Punjab Welfare Schemes in Verka : अमृतसर। विधानसभा हलका अमृतसर पूर्वी की विधायक जीवन ज्योत कौर ने ‘मान दे मुनाफे’ अभियान के तहत वार्ड नंबर 18, वेरका में घर-घर जाकर लोगों को पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मावां-धीयां सत्कार योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर विधायक जीवन ज्योत कौर ने लोगों को सरकार द्वारा हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मावां-धीयां सत्कार योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से आम परिवारों को आर्थिक रूप से काफी लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं के कारण लोगों के पैसे की बचत हो रही है, जिसे वे अपने परिवारों की बेहतरी, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी आवश्यकताओं पर खर्च कर सकते हैं।

विधायक ने कहा कि ‘मान दे मुनाफे’ अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाना और लोगों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक इंचार्ज हरपाल सिंह निज्जर और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने लोगों से मुलाकात कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

Exit mobile version