Site icon Dainik Savera Times

विधायक जसवीर सिंह राजा ने वार्ड नंबर 12 व 6 में होने वाले विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Jasvir Singh Raja (अर्जुन जैन) : पंजाब की मौजूदा सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ये विचार विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा गिल ने वार्ड नंबर 12 में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर विधायक जसवीर सिंह राजा ने करीब 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों और सीवरेज का उद्घाटन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब का ऐतिहासिक विकास आज तक किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ, यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं।

इसके अलावा विधायक जसवीर सिंह राजा ने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि निकट भविष्य में अन्य विकास कार्यों के लिए भी सरकार प्रयास करेगी, ताकि टांडा शहर को सुविधाओं से लैस किया जा सके. इस मौके पर उन्होंने वार्डवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इसी तरह विधायक जसवीर सिंह राजा ने पार्षद सुमन खोसला की मौजूदगी में वार्ड नंबर 6 में 6 लाख की लागत से वाटर सप्लाई के विकास कार्य का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक जसवीर सिंह राजा ने संबंधित अधिकारियों को शुरू किए गए विकास कार्यों के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर ईयू राम प्रकाश, एएमई कुलदीप सिंह घुम्मन, एसओ गुरविंदर सिंह, पार्षद हरि कृष्ण सैनी, नंबरदार हरविंदर कलोटी, पार्षद सोमन खोसला, दीपक भील, सोनू खन्ना, प्रेम पड़वल, जसविंदर लाल संधू, प्रेम जैन, हनीफ मोहम्मद, जसविंदर सिंह लखविंदर मुल्तानी, गुरुमीत बिट्टू भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: बटाला में CM भगवंत मान ने दी करोड़ों की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Exit mobile version