Site icon Dainik Savera Times

MLA कोहली और मेयर गोगिया ने 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शुभारंभ

पटियाला: पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया ने 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सफाबादी गेट से दर्शनी गेट तथा खद्दर भंडार चौक से सीआईए स्टाफ तक बनने वाली इन नई सड़कों से स्थानीय निवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पटियाला शहर के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के फंड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिससे सभी वाडरें में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।

कोहली ने कहा कि इन कार्यों से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और समय पर पूरे किए जाएं। विधायक ने शहरवासियों को आश्वासन दिया कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी प्रशासन और तेज गति से विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर काउंसलर अमनप्रीत कौर, योगेश टंडन, सिमरनप्रीत सिंह, जगतार जग्गी, कुशल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version