Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक कोहली और मेयर गोगिया ने की खेडां वतन पंजाब दीयां के चौथे सीजन की शुरूआत

September 7, 2026

विधायक कोहली और मेयर गोगिया ने की खेडां वतन पंजाब दीयां के चौथे सीजन की शुरूआत

पटियाला : पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ने तथा पंजाब की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की जा रही खेडां वतन पंजाब दीयां के चौथे सीजन की पटियाला से शानदार शुरूआत हुई। इसका शुभारंभ पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने किया। इस अवसर पर पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों और खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार खेलों को लेकर सरकार द्वारा इतने बड़े स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। गांवों से लेकर शहरों तक युवाओं को खेल मैदानों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि पटियाला का खेलों के साथ पुराना और गौरवपूर्ण संबंध है। पटियाला ने देश को कई नामवर खिलाड़ी दिए हैं और यह शहर हमेशा से खेल गतिविधियों का केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा कि पटियाला से खेडां वतन पंजाब दियां के चौथे सीजन की शुरूआत होना शहर के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी नवजोत धालीवाल, एमसी हरमन संधू, जसबीर सिंह बिट्टू, जॉनी कोहली, सागर धालीवाल, देविंदर पाल सिंह मिक्की सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें