Site icon Dainik Savera Times

विधायक कोहली ने गुरुद्वारा ब्रह्म ज्ञानी भाई जस्सा सिंह में सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

पटियाला : पटियाला शहरी क्षेत्र के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने आज मथुरा कालोनी स्थित गुरुद्वारा ब्रह्म ज्ञानी भाई जस्सा सिंह जी में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस सड़क के निर्माण पर 17 लाख 33 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाना और यातायात को सुगम बनाना है।

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। लोगों की जरूरतों के अनुसार बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। सड़क निर्माण पूरा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

उद्घाटन के अवसर पर ट्रस्ट के एसई सतिंदरजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर रणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, ब्लॉक प्रधान अमन बंसल, करतार सिंह, रघुवीर सिंह, बबली, इकबाल सिंह, मिट्ठू, हरी राम, प्रभजीत चड्ढा, राकेश कुमार, मनमोहन सिंह और टोनी सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version