Site icon Dainik Savera Times

MLA लाडी शेरोवालिया की गाड़ी और स्कूटी की हुई टक्कर, स्कूटर चालक की मौके पर मौत

फगवाड़ा से बंगा नेशनल हाईवे रोड पर जस्सोमजारा के नजदीक मुख्य कांग्रेस पार्टी के शाहकोट से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया की गाड़ी से एक स्कूटी की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया गया है कि इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर सवार एक अन्य व्यक्ति को बंगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान राम कृष्ण निवासी थिंडा के रूप में हुई जबकि दूसरा व्यक्ति राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए हैं और उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version